त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचीं वसुंधरा:गहलोत ने नजदीकी नेताओं से फीडबैक लिया; वोटिंग के बाद प्रत्याशियों ने किया आराम, परिवार के साथ बिताया
Rajasthan Elections 2023 News: पूर्व सीएम और बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे ने शनिवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद रविवार सुबह बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में मंदिरों के दर्शन किए.Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने रविवार को प्रतापगढ़ जिले के गौतमेश्वर महादेव मंदिर (Gautameshwar Mahadev) और बांसवाड़ा जिले के त्रिपुरा सुंदरी माता मंदिर (Tripura Sundari Mata Mandir) में पूजा-अर्चना की. वसुंधरा ने कहा कि वह चुनावी व्यस्तता के कारण मंदिर नहीं आ पाई थीं, इसलिए आज (रविवार) को पूजा-अर्चना की.
वसुंधरा राजे को ऐसे वक्त में मंदिरों के दर्शन करते हुए देखा गया है जब राज्य में शनिवार को ही विधानसभा चुनाव के तहत मतदान कराया गया है. राज्य विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ, जिसके परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
इन नेताओं के साथ पहुंची थीं मंदिर उधर, बीजेपी की राज्य इकाई की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे ने सबसे पहले प्रतापगढ़ के गौतमेश्वर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. यहां उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. इसके बाद वह बांसवाड़ा जिला पहुंचीं, जहां वह प्रसिद्ध त्रिपुर सुंदरी मंदिर गईं और मंदिर के गर्भगृह में देवी त्रिपुर सुंदरी की मूर्ति के सामने पूजा की. मंदिर में मौजूद पुजारी ने पूजा करवाते नजर आए. राजे करीब 15 मिनट तक मंदिर में रहीं. राजे के साथ चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों के पार्टी उम्मीदवार भी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे.
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
