दिसंबर के मौसम का पूर्वानुमान:औसत से ज्यादा रहेगा रात का पारा, मावठ भी कम... यानी कम रहेगी सर्दी
इस बार दिसंबर में कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में इस बार सर्दी का जाेर कम रहेगा और राजधानी जयपुर में भी दिन-रात का पारा औसत से ज्यादा रहने से सर्दी भी अन्य वर्षाें के मुकाबले कम रहेगी। तीन-चार दिसंबर काे नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में बादल छाए रहने व उदयपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट हाेने से दिसंबर के दूसरे और तीसरे हफ्ते सर्दी पड़ेगी। ऐसे में फिर से तापमान बढ़ेगा और शीतलहर का प्रभाव कम रहने से दिसंबर में दिन-रात का तापमान औसत से 1-2 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। दिसंबर-जनवरी के बीच एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। हालांकि, शायद इस बार ऐसा न हो। भारत के अधिकांश हिस्सों में दिसंबर तक सामान्य से अधिक गर्म सर्दी पड़ने की संभावना है। दक्षिण एशियाई जलवायु आउटलुक फोरम (SASCOF) ने अक्टूबर से दिसंबर 2023 के लिए पूर्वानुमान में यह कहा है। इसमें भारत सहित दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की सबसे अधिक संभावनाएं दिखाई गईं। पश्चिमी तट, मध्य, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में रात के तापमान के सामान्य से ऊपर रहने की सबसे अधिक संभावना है। SASCOF आउटलुक के अनुसार, कुछ पूर्वोत्तर राज्यों और सुदूर उत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में इस साल दिसंबर तक सर्दियों के दौरान दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना सबसे अधिक है।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
