Dark Mode
Image
Thursday, 30 April 2026
भजनलाल शर्मा को भाजपा के मुख्यमंत्री मनोनित करने व दीया कुमारी और प्रेमचन्द बैरवा को उप मुख्यमंत्री

भजनलाल शर्मा को भाजपा के मुख्यमंत्री मनोनित करने व दीया कुमारी और प्रेमचन्द बैरवा को उप मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राजस्थान में भजनलाल शर्मा को भाजपा विधायक दल के नेता चुनने व मुख्यमंत्री मनोनित करने व दीया कुमारी और प्रेमचन्द बैरवा को उप मुख्यमंत्री व वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष हेतु मनोनित करने पर आज कार्यकर्ताओ ने आज जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी कर एवम् एक दुसरे का मुह मिठा करवाकर बधाईयां दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि भजन लाल शर्मा जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद तक पहुचाना भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है उन्होने कहा कि राजस्थान में जिस प्रकार पिछले 5 वर्षो से अराजकता का माहौल चल रहा था उस पर अब विराम लगेगा और राज्य में एक जन कल्याणकारी सरकार की स्थापना होने से केन्द्र सरकार की नितियों को प्रदेश में लागू किया जा सकेगा। उन्होने कहा कि इस नियुक्ति से प्रदेश के सभी कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। इस नियुक्ति से प्रदेश में एक लोकप्रिय सरकार का गठन हो सकेगा। उन्होने उपमुख्यमंत्री के चयन की भी प्रशंसा करते हुऐ कहा कि जिस प्रकार पिछले 5 वर्षो में महिलाओं और दलितो पर जो अत्याचार हुऐ उससे हम सब दुखी थे परन्तु अब प्रदेश में एक महिला और अनुसुचित जाति समुदाय से उप मुख्यमंत्री बनने से इनको न्याय मिल पायेगा। इस अवसर पर चूरू शहर उत्तर मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी का जीत का परचम पुरे देश में फहराह रहा है उससे हम सभी कार्यकर्ता उत्साहित है और मध्यप्रदेश छतीसगढ़ व राजस्थान की जनता ने जिस प्रकार भाजपा के पक्ष में प्रचण्ड जनादेश दिया है उससे यह तय हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनावो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐतिहासिक बहुमत के साथ देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे । उन्होने कहा कि जिस प्रकार केन्द्रिय नेतृत्व ने इन तीनो राज्यो में एक साधारण कार्यकर्ता को नेतृत्व दिया है उससे भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा है कार्यक्रम में जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, फतेहचन्द सोती, दौलत तंवर, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, योगिता प्रजापत, दुर्गादत्त चंदेल, रमेश शर्मा, सुरेश मिश्रा, महेश मिश्रा राजीव शर्मा,पार्षद राकेश दाधीच, राकेश थालोड़, विमल जोशी, भंवर गुर्जर दिनेश शर्मा, विजय बावलिया, कमल बुढाढरा, नरेन्द्र काछवाल, सुशील लाटा, हनुमान माटोलिया, विश्वनाथ जांगिड़, कैलाश शर्मा, सुभाष महर्षि, योगेश गौड़, राकेश औझा, संदीप पाटील, श्रीराम पीपलवा, रजत शर्मा, ब्रहमानंद राजोतिया, प्रवीण बैद, संतोष महनसरिया, जुगल पाण्डे,, कमल शर्मा, जुगल कम्मा, श्याम बूची, ओम इन्दोरिया, ओमसिंह शेखावत, नंदू मोजासिया, मुकेश औझा, गणेश सैनी, नरेश सैनी, कुलदीप शर्मा, लक्ष्मीनारायण सैन, बाबू इस्मायल, आदिल खान, सचिन जांगिड़, विनोद औझा, सुनील भाउवाला, ठाकुरमल शर्मा बंशी बाल्मिकी, दाउद थीम, रावतमल गढ़वाल, ओमप्रकाश टोकन, आकाश सैनी, भरत पारीक, पवन सैनी, लालचन्द सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजीव शर्मा जिला मीडिया सहसयोजक #rajasthan #rajasthannews #rajasthancm #rajasthanelection2023 #news #breakingnews #bjpgovernment #bjprajasthan #bjpnews #bjp

Comment / Reply From

Vote / Poll

राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?

View Results
भाजपा
67%
कांग्रेस
0%
अन्य
33%

Cricket Live Score

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!