भजनलाल शर्मा 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर 15 दिसंबर को शपथ लेंगे।
भजनलाल शर्मा 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। इसके लिए आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीटिंग हुई। जिसमें मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा प्रदेश भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को न्योता भी भेजा जाएगा। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह कहां होगा इसको लेकर संशय है। जानकारी के अनुसार समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम या विद्याधर नगर स्टेडियम में से किसी एक स्थान पर हो सकता है। इसी दिन दोनों उपमुख्यमंत्री और कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इससे पहले आज सुबह भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में सांगा बाबा मंदिर के दर्शन किए। यहां से वे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। वहीं, मनोनीत डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दिन की शुरुआत जयपुर के आराध्य गोविंददेव के यहां धोक लगाकर की। उन्होंने जयपुर के कई प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना की। भजनलाल शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में सांगा बाबा के दर्शन किए। भजनलाल शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में सांगा बाबा के दर्शन किए। आज सुबह मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल को परिवार सहित जयपुर में चंबल पावर के गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया। अब नई सरकार के स्वरुप पर चर्चाएं चल रही हैं। वहीं, विधायकों ने मंत्री बनने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। हालांकि, मंत्रिमंडल का शुरुआत स्वरुप कैसा होगा इसको लेकर अलग-अलग कयास हैं। गोविंददेव जी के दर्शन करतीं डिप्टी सीएम और विद्याधर नगर विधायक दीया कुमारी। गोविंददेव जी के दर्शन करतीं डिप्टी सीएम और विद्याधर नगर विधायक दीया कुमारी। नई सरकार को लेकर बड़ी अपडेट्स... डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में महिला अपराध बहुत बड़ा मुद्दा रहा है। प्रदेश में जहां भी ऐसी घटना हुई है वहां भाजपा की टीम पहुंची है। पीड़ित या पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा की टीम ने पूरा प्रयास किया है। कांग्रेस की सरकार गहरी नींद में सो रही थी। भाजपा के संकल्प पत्र में भी यह स्पष्ट है कि महिला अपराध बिल्कुल भी सहा नहीं जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीटिंग हुई। यहां समारोह को लेकर अलग-अलग नेताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। शपथ ग्रहण में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की चर्चा है। हाईकमान ने तय किया था नाम दरअसल, सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को मंगलवार को विधायक दल का नेता चुना गया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें भाजपा हाईकमान द्वारा तय शर्मा के नाम का ऐलान किया गया। नए मुख्यमंत्री के लिए भजनलाल के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने रखा और सभी ने उनके नाम पर सहमति जताई। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी विधानसभा स्पीकर होंगे। भजनलाल संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। वे मूलत: भरतपुर के रहने वाले हैं। भजनलाल प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे। भाजपा ने तीनों बड़े पद जयपुर को ही दिए हैं। भजनलाल जयपुर की सांगानेर सीट से विधायक हैं, वहीं दीया कुमारी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से जीती हैं जबकि बैरवा जयपुर जिले की दूदू सीट से विधायक हैं। आखिरी पंक्ति में खड़े थे भजनलाल शर्मा विधायक दल की बैठक से पहले राजनाथ सिंह के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। इस दौरान वसुंधरा राजे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बिल्कुल बगल में बैठी थीं। वहीं भजनलाल शर्मा आखिरी पंक्ति में खड़े थे। दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा दूसरी पंक्ति में थे, वहीं वासुदेव देवनानी पहली पंक्ति में बैठे हुए थे। सरकार बनाने का दावा पेश किया, 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण विधायक दल की बैठक के बाद भजनलाल शर्मा सहित सभी भाजपा नेता राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 15 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। 15 दिसंबर को ही भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। शपथ से पहले भजनलाल गिरिराज महाराज के दर्शन करने के लिए भरतपुर भी जाएंगे। भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी नेताओं के साथ मिलकर राजस्थान का सर्वांगीण विकास करेंगे। उनको विधानसभा चुनाव में सांगानेर से विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर उतारा गया था। #rajasthan #rajasthannews #rajasthancm #rajasthanelection2023 #news #breakingnews #bjpgovernment #bjprajasthan #bjpnews #bjp
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
