मां ने प्रेमी संग मिलकर किया मासूम बेटे का मर्डर:भांग पिलाई, जहर दिया, फिर दुपट्टे से गला घोंटा; पत्थर से सिर भी कुचल डाला
अजमेर में मां ने प्रेमी संग मिलकर की बेटे की हत्या, अवैध संबंधों के आड़े आ रहा था बच्चा, दोनों गिरफ्तार
Mother murdered her child in Ajmer, राजस्थान के अजमेर में एक मां ने अपने आशिक के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी. घटना के प्रकाश में आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने उक्त मामले में खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
अजमेर एसपी चुनाराम जाट ने बताया, ''बीते 28 नवंबर को फोन के जरिए नसीराबाद सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली थी. पुलिस को बताया गया कि विष्णु मोदी की पत्थर की फैक्ट्री के सामने भीलवाड़ा-अजमेर सिक्स लाइन हाई-वे और मोतीपुरा रेल लाइन के झाड़ियां में एक बच्चे की लाश पड़ी है.'' वहीं, उन्होने बताया, ''मृत बच्चे का हाथ प्लास्टिक की निवार से बंधे थे. साथ ही कनपटी पर गहरे घाव के निशान और गले में कपड़ा लपटा था. इसके अलावा लाश के पास एक पत्थर और जैकेट भी मिला था. ऐसे में मौका स्थिति को देखते हुए नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया. साथ ही मृत बच्चे की शिनाख्त के लिए आसपास के गांव में पड़ताल की गई.''
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. टीम के प्रयास से मृत बच्चे की शिनाख्त हुई. वहीं, शिनाख्तगी के 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों में बाधा बने बेटे को उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल कर दिया. एसपी चुनाराम जाट ने बताया, ''मृत बच्चे की मां केकड़ी जिले के भीनाय थाना क्षेत्र के गांव राम मालिया की निवासी 38 वर्षीय संगीता रैगर है, जबकि उसका प्रेमी केकड़ी के टाटोटी गांव निवासी 20 वर्षीय लालाराम बैरवा है.'' एसपी जाट ने बताया, ''दोनों आरोपियों को विजयनगर के इंदिरा कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया.''
एसपी चुनाराम जाट ने बताया, ''38 वर्षीय संगीता के दो बच्चे हैं. बड़ा बेटा इलाहाबाद में ननिहाल में रह रहा है, जबकि छोटा बेटा उसके साथ रहता था. संगीता का पति अजमेर में रहकर मजदूरी करता था. काम की वजह से उसका गांव में आना कम हो पाता था. वहीं, इसी बीच संगीता 20 वर्षीय लाला राम बैरवा के संपर्क में आई. दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए. दोनों छुप-छुपकर मिलने लगे और अवैध संबंध बनाने लगे, लेकिन यह सब संगीता का छोटा बेटा देख रहे था और अपने पिता व अन्य परिजनों को भी उसकी कलियुग मां की करतूतों के बारे में बताता था. इस कारण परिवार में अक्सर झगड़ा हुआ करता था.'' एसपी ने बताया, ''बच्चा अपनी मां और उसके प्रेमी के अवैध संबंध के बीच आ गया था इसलिए उसकी मां और प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई.''
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
