Dark Mode
Image
Thursday, 30 April 2026
रतनगढः करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत

रतनगढः करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत

करंट की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत पोल पर कार्य करते समय आया कार्मिक को करंट करंट लगने की घटना के बाद पोल से गिरा कर्मचारी
रतनगढ़ का पूनम माली था नुवां जीएसएस पर कार्यरत साथी लेकर आए कार्मिक के शव को जिला अस्पताल

रतनगढ़ (चूरू) -
करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। घटना रतनगढ़ तहसील के गांव नुवां की है। घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। मामले के अनुसार रतनगढ़ निवासी पूनमचंद माली गांव नुवां स्थित जीएसएस पर ठेकेदार के माध्यम से संविदा पर कार्यरत था। पूनम बिजली कार्य के लिए पोल पर चढ़ा, तो वह करंट की चपेट में आ गया तथा नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जीएसएसपर उपस्थित अन्य कर्मचारी उसे रतनगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।

रतनगढः करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत

Comment / Reply From

Vote / Poll

राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?

View Results
भाजपा
67%
कांग्रेस
0%
अन्य
33%

Cricket Live Score

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!