Dark Mode
Image
Thursday, 30 April 2026
राजस्थान की 23 सीटों पर महिलाओं ने की बंपर वोटिंग:जब भी महिला मतदान ज्यादा, बदलती है सत्ता, क्या इस बार भी दोहरा पाएंगी इतिहास

राजस्थान की 23 सीटों पर महिलाओं ने की बंपर वोटिंग:जब भी महिला मतदान ज्यादा, बदलती है सत्ता, क्या इस बार भी दोहरा पाएंगी इतिहास

राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं ने वोटिंग में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। 199 विधानसभा सीटों पर 74.62 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 74.72 और पुरुषों का 74.53 फीसदी रहा। 23 सीटों में महिलाओं ने बंपर वोटिंग की।

अब तक हुई वोटिंग में यह एक नया रिकार्ड है। 2018 में 74.71% वोटिंग हुई थी। उस समय पुरुषों का मतदान प्रतिशत 73.80 और महिलाओं का 74.67 रहा था। इस बार भी यही ट्रेंड बरकरार है।

एक दिलचस्प तथ्य ये भी है कि प्रदेश में जब भी महिलाओं ने बंपर वोटिंग की है, तब-तब सत्ता बदली है।

2003, 2013 और 2018 में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा था। इसी कारण नतीजे भी चौंकाने वाले रहे थे।

2008 में महिलाओं का वोट प्रतिशत मामूली बढ़ा लेकिन ओवरऑल मतदान का प्रतिशत कम रहा। ऐसे में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। बीजेपी को 78 और कांग्रेस को 96 सीटें मिली थी। इस पर कांग्रेस ने बसपा और अन्य के सहयोग से सरकार बनाई थी।

लोकतंत्र के पर्व में महिलाओं की भागीदारी पर पढ़िए ये स्पेशल रिपोर्ट…

राजस्थान की 23 सीटों पर महिलाओं ने की बंपर वोटिंग:जब भी महिला मतदान ज्यादा, बदलती है सत्ता, क्या इस बार भी दोहरा पाएंगी इतिहास

Comment / Reply From

Vote / Poll

राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?

View Results
भाजपा
67%
कांग्रेस
0%
अन्य
33%

Cricket Live Score

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!