कोटा, उदयपुर समेत 5 जिलों में बारिश:जयपुर में भी बूंदाबांदी, बादल छाए; पूर्वी राजस्थान में कल भी बरसात की संभावना
जयपुर. राजस्थान में घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बीच एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला है. पिछले 24 घंटों के दौरान झालावाड़, बांसवाड़ा, बारां, जिलों के अलग- अलग इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. झालावाड़ के अकलेरा में सबसे ज्यादा 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आज 2 दिसंबर को दक्षिणी हरियाणा व आसपास को क्षेत्रों के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. इसके साथ ही आज उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी.
मौसम विभाग ने 3 और 4 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से कई जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. राज्य में सबसे कम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस माउंट आबू में दर्ज किया गया है.
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
