Chhath Puja : छठ के बाद वापस परदेश लौटने के लिए न करें फिक्र, यहां है आपके ट्रेन और उपलब्ध सीटों की जानकारी
छठ पूजा के बाद परदेस जाने वाले यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से बरौनी, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं सहरसा से दिल्ली के लिए कई जोड़ी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा अहमदाबाद, यशवंतपुर, कोयम्बटूर एवं मुंबई आदि के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इसके तहत, सुपौल-पटना, मुजफ्फरपुर-एलटीटी समेत कुल सात जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। इसमें, 25 नवंबर को बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (02563) बरौनी से 07.40 बजे, पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (02247) पटना से 19.10 बजे, गया-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (01677) गया से 07.35 बजे, आरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (03227) आरा से 15.45 बजे, पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (02351) पटना से 16.00 बजे एवं पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (02391) पटना से 22.20 बजे प्रस्थान करेगी।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
