IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका से टी20 में भारत को मिली लगातार तीसरी हार, रिंकू और सूर्यकुमार की मेहनत पर फिरा पानी
मेजबान साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया है। केबेरा के सेंट जॉर्ज स्टेडियम में मंगलवार को अफ्रीकी टीम को DLS मैथड के तहत 15 ओवर में 152 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था, जिसे अफ्रीकी बैटर्स ने महज 13.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले, टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए।
इस जीत से साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में होगा।
भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे टी-20 का स्कोरकार्ड
हेंड्रिक्स-मार्करम की पारी, सूर्या-रिंकू की फिफ्टी पर भारी
भारतीय टीम की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव (56 रन) और रिंकू सिंह ने (68 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। सूर्या ने 17वां, जबकि रिंकू सिंह ने पहला अर्धशतक जमाया, लेकिन ये अर्धशतक टीम को जीत नहीं दिला सके।
जवाबी पारी में रीजा हेंड्रिक्स (49 रन) ने मैथ्यू ब्रीट्जकी (16 रन) के साथ तेजी से रन बनाए। उसके बाद कप्तान ऐडन मार्करम ने 30 रन की अहम पारी खेली। फिर डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम को जीत दिला दी।
पावरप्ले में अफ्रीकी बैटर्स की विस्फोटक पारी
15 ओवर में 152 रन का टारगेट चेज करने उतरे साउथ अफ्रीकी ओपनर्स ने विस्फोटक शुरुआत की। रीजा हेंड्रिक्स और मैथ्यू ब्रीट्जकी की जोड़ी ने 17 बॉल पर 42 रन की पार्टनरशिप की। यहां ब्रीट्जकी रनआउट हुए। इस विकेट के बाद भी टीम की रन रेट कम नहीं हुआ। टीम ने 4 ओवर में 56 रन बना लिए। 5 ओवर में पावरप्ले में मेजबान टीम का स्कोर 67/1 रहा।
यहां से भारतीय पारी...
बारिश के कारण भारतीय पारी पूरी नहीं, 19.3 ओवर में 180 रन बने भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए, लेकिन बारिश के कारण भारतीय पारी पूरी नहीं हो सकी।
टीम इंडिया की ओर से रिंकू सिंह ने 39 बॉल पर 68 रन की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जमाए। रिंकू के अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 बॉल पर 5 चौके और 3 छक्के के सहारे 56 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका की ओर से जेराल्ड कूट्जी ने 3 विकेट लिए। मार्को यानसन, लिजाद विलियमस, तबरेज शम्सी और ऐडन मार्करम को एक-एक विकेट मिले।
आखिरी 21 बॉल पर बने 31 रन, रिंकू की पहली फिफ्टी
डेथ ओवर्स में भारत ने शानदार बल्लेबाजी की। 17वां ओवर रवींद्र जडेजा के नाम रहा, उन्होंने जेराल्ड कूट्जी को सिक्स लगाया। वहीं, सिंगल से इस ओवर में रिंकू ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। 18वें ओवर में शम्सी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 रन ही दिए। इसके बाद 19वें ओवर में रिंकू सिंह ने गेयर चेंज किया और एडन मार्करम को 2 सिक्स लगाए।
बारिश के कारण आखिरी ओवर पूरा नहीं हो सका, हालांकि, इस ओवर में 3 बॉल हुई, जो कि जेराल्ड कूट्जी ने डाली। पहली बॉल पर 2 रन दिए और फिर लगातार 2 विकेट लिए। डेथ ओवर्स में भारत ने 2 विकेट खोए और 31 रन बनाए।
जेराल्ड कूट्जी हैट्रिक बॉल पर थे, लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ा
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कूट्जी हैट्रिक पर थे। उन्होंने 20वें ओवर की दूसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा को LBW किया और तीसरी बॉल पर अर्शदीप को एंडिल फेलुक्वायो के हाथों कैच कराया, लेकिन चौथी बॉल डालने से पहले बारिश आ गई।
मिडिल ओवर में रिंकू-सूर्या ने भारत को संभाला
पावरप्ले में 3 विकेट गंवाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। भारत ने बीच के 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 90 रन बनाए। 16 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 149/5 रहा। कुछ पॉइंट में मिडिल ओवर का हाल...
- सूर्या की 29 बॉल पर फिफ्टी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने टी-20 करियर का 17वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथा अर्धशतक जमाया है।
- सूर्या-रिंकू की फिफ्टी पार्टनरशिप की 55 रन पर तीसरा विकेट गंवाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों 48 बॉल पर 70 रन जोड़े।
- रिंकू की पहली फिफ्टी भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने टी-20 करियर की पहली फिफ्टी पूरी की। यह उनका पहला इंटरनेशनल अर्धशतक भी है। उन्होंने 30 बॉल पर फिफ्टी जमाई।
टॉप-3 बैटर्स पवेलियन लौटे, ओपनर्स जीरो पर आउट; स्कोर 59/3
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के ओपनर्स 6 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल में से कोई ओपनर अपना खाता भी नहीं खोल सका। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार और तिलक वर्मा की जोड़ी ने टीम का स्कोर 50 पार पहुंचाया।
पावरप्ले में टीम इंडिया ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 59 रन बनाए। मार्को यानसन, लिजाद विलियमस और जेराल्ड कूट्जी ने एक-एक विकेट लिए।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
