Dark Mode
Image
Thursday, 30 April 2026
मुंबई में शामिल हुए हार्दिक पंड्या:GT और MI के बीच डील, एमएस धोनी CSK की कप्तानी करेंगे

मुंबई में शामिल हुए हार्दिक पंड्या:GT और MI के बीच डील, एमएस धोनी CSK की कप्तानी करेंगे

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे, जबकि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करेंगे।

IPL फ्रेंचाइजी कंपनियों ने अगले सीजन के लिए अपने रिटेन और रिलीज्ड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। रविवार को रिटेन और रिलीज विंडो की आखिरी डेट थी। RCB ने जोश हेजलवुड और वानिंदु हसरंगा, CSK ने अंबाती रायडू, KKR ने शार्दूल ठाकुर, उमेश यादव और लॉकी फर्ग्यूसन और MI ने जोफ्रा आर्चर को रिलीज किया है।

लीग की 10 फ्रेंचाइजी में कुल 173 खिलाड़ी रिटेन किए है। जबकि 89 प्लेयर्स रिलीज किए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ी और पंजाब किंग्स ने सबसे कम 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया।

इन सभी को 19 दिसंबर को होने जा रहे ऑक्शन में उतरना पड़ेगा। इंग्लिश क्रिकेटर बेन स्टोक्स और जो रूट पहले ही खेलने से मना कर चुके हैं। वे इस सीजन किसी भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

भास्कर के सूत्रों का दावा- 2-3 दिन में ऐलान, दोनों फ्रेंचाइजी में डील साइन
गुजरात फ्रेंचाइजी के टॉप मैनेजमेंट से जुड़े एक सूत्र ने भास्कर को बताया कि दो-तीन दिन में पंड्या को लेकर ऐलान हो सकता है।

वहीं, क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ने लिखा है कि हार्दिक पंड्या को लेकर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को डील साइन हो चुकी है। यह ऑल कैश डील है, यानी कि इसमें कोई खिलाड़ी इनवॉल्व नहीं होगा। हालांकि, BCCI ने अब तक इस डील पर मुहर नहीं लगाई है।

फ्रैंचाइजीज का पर्स 5 करोड़ बढ़कर 100 करोड़
मिनी ऑक्शन के लिए टीमों का पर्स 5 करोड़ रुपए बढ़ाकर 100 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इसका मतलब है कि पिछले साल तक टीमें अपने दल में कुल 95 करोड़ रुपए तक की कीमत के खिलाड़ी रख सकती थीं और अब 100 करोड़ रुपए तक रख सकेंगी। आगामी नीलामी में खिलाड़ी खरीदने की क्षमता रिटेन्शन विंडो से तय होगी।

अगर कोई टीम 10 करोड़ रुपए की कीमत के खिलाड़ी रिलीज करती है, तो वे ऑक्शन में 15 करोड़ (10 करोड़+ 5 करोड़ अतिरिक्त पर्स) के साथ हिस्सा लेगी।

मुंबई में शामिल हुए हार्दिक पंड्या:GT और MI के बीच डील, एमएस धोनी CSK की कप्तानी करेंगे

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?

View Results
भाजपा
67%
कांग्रेस
0%
अन्य
33%

Cricket Live Score

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!