DRS से बचे जम्पा, अर्शदीप की अगली बॉल पर बोल्ड:तिलक ने पीछे दौड़कर पकड़ा इंग्लिस का कैच, स्मिथ को जीवनदान; टॉप मोमेंट्स
टीम इंडिया ने रविवार को टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हरा दिया। तिरुवनंतपुरम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में कंगारू टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 191 रन ही बना सकी।
रवि बिश्नोई ने 3 विकेट लिए। बिश्नोई ने मैथ्यू शॉर्ट को चकमा देकर बोल्ड किया। यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा ने शानदार कैच लपके।
1. गायकवाड से छूटा स्मिथ का कैच
ऑस्ट्रेलियाई पारी के दूसरे ओवर में ऋतुराज गायकवाड से स्टीव स्मिथ का कैच छूट गया। दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को फुलर लेंथ बॉल डाली।
जिसे स्मिथ ने फ्लिक किया और बॉल हवा में मिडविकेट की ओर गई। इस पर ऋतुराज गायकवाड दौड़ते हुए बॉल की तरफ आए और कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाई। बॉल उनके हाथ में नहीं आई और कैच ड्रॉप हो गया।
2. बिश्नोई ने शॉर्ट को गुगली से बोल्ड किया
ऑस्ट्रेलियाई पारी के तीसरे ओवर में रवि बिश्नोई ने मैथ्यू शॉर्ट को बोल्ड कर दिया। ओवर की 5वीं बॉल पर लेग स्पिनर बिश्नोई ने गेंद फेंकी।
शॉर्ट को लगा की गेंद बाहर की ओर टर्न होगी, लेकिन बिश्नोई ने गुगली से चकमा देकर इसे अंदर की ओर टर्न कराया। बॉल शॉर्ट के बल्ले के अंदरुनी किनारे पर लगी और स्टंप्स में जा घुसी।
3. तिलक ने पीछे की ओर दौड़कर लिया इंग्लिस का कैच
5वें ओवर में रवि बिश्नोई ने गेंद को थोड़ी ज्यादा हवा दी, जिसपर स्लॉग स्वीप खेलने के लिए इंग्लिस ने बैट स्विंग किया। हालांकि, इंग्लिस शॉट को कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद मिड-ऑन की दिशा में हवा में चली गई।
तिलक वर्मा ने गेंद पर नजर रखते हुए बैक रनिंग की और एक मुश्किल कैच पकड़ लिया। इंग्लिस की रिक्वेस्ट पर फील्ड अंपायर ने कैच को दोबारा देखा। रीप्ले से पता चला कि वर्मा का कैच साफ था और ग्राउंड को टच नहीं कर रहा था और इंग्लिस को आउट करार दे दिया गया।
4. जायसवाल ने लिया स्मिथ का रनिंग कैच
ऑस्ट्रेलिया की पारी के 8वें ओवर में यशस्वी जायसवाल के शानदार कैच की वजह से स्टीव स्मिथ आउट हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा ओवर में बॉलिंग कर रहे थे। स्टीव स्मिथ ने ओवर की दूसरी गेंद पर पुल शॉट खेला
डीप स्क्वायर लेग पर तैनात यशस्वी जायसवाल भागे और डाइव लगाते हुए शानदार कैच लपक लिया और स्मिथ को पवेलियन जाना पड़ा। स्मिथ 16 गेंदों में 19 रन की पारी ही खेल सके।
5. DRS से बचे जम्पा, अगली ही बॉल पर बोल्ड हुए
17वें ओवर में एडम जम्पा जीवनदान मिलने के बाद अगली ही बॉल पर आउट हो गए। 17वें ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी बॉल पर अर्शदीप की गेंद जम्पा के पैड्स पर जा लगी। भारत की LBW अपील पर अंपायर ने इसे नॉटआउट दिया।
भारत ने तुरंत रिव्यू ले लिया, लेकिन देखा गया कि बॉल स्टंप्स को मिस कर रही है और जम्पा नॉटआउट है। अंपायर अपने निर्णय पर टिके रहे और जम्पा को नॉटआउट दिया।
ओवर की अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने जम्पा को यॉर्कर फेंकी। जम्पा बॉल की लाइन को नहीं समझ सके और बोल्ड हो गए।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
