IND Vs AUS तीसरा टी-20:भारत के पास ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी सीरीज जीतने का मौका; जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।
आज टीम इंडिया अपनी बढ़त को सीरीज की जीत में तब्दील करने के इरादे से उतरेगी। यदि भारतीय टीम आज का मैच जीत जाती है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी टी-20 सीरीज अपने नाम कर लेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पिछली दोनों सीरीज (2020 और 2022) भारतीय टीम ने जीती हैं।
हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
भारत ने 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मैच में मेहमान टीम को 2 विकेट और 26 नवंबर को दूसरे मैच में 44 रन से हराया। मेजबान भारत और कंगारू टीम के बीच अब तक टी-20 फॉर्मेट में कुल 10 सीरीज खेली गई हैं। इसमें 5 में भारत जीता और 2 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
