Rajasthan Oath Ceremony : Prem Chand Bairwa शपथ से पहले पहुंचे मंदिर की पूजा | Bhajan Lal Sharma
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Oath Taking Live Update : राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) आज सुबह 11 बजे जयपुर में अल्बर्ट हॉल के सामने रामनिवास बाग में आयोजित होने वाले समारोह में राजस्थान के नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। भजन लाल के साथ ही दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को पद एवं गोपनीयता की की शपथ दिलाएंगे। भजन लाल शर्मा को जयपुर में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुना गया था। भजन लाल के शपथ ग्रह समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं और तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम गुरुवार देर रात तक काम जारी रहा। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। समारोह से पहले राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया है। इनमें भाजपा के झंडे और होर्डिंग कटआउट सहित केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 सीट पर जीत दर्ज की है। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया, जहां अब 5 जनवरी को मतदान होगा।
Bhajan Lal Sharma Oath Taking Live Update : जन्मदिन पर ही सीएम पद की शपथ लेंगे भजन लाल शर्मा
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Oath Taking Live Update : राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण के साथ ही आज उनका जन्मदिन भी है। आज का दिन उनके लिए बेहद खास और यादगार होने वाला है।
Bhajan Lal Sharma Oath Taking Live : प्रेम चंद बैरवा बोले- मुझे न टिकट की उम्मीद थी और न इस पद की
Bhajan Lal Sharma Oath Taking Live : राजस्थान के मनोनीत उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि मुझे कभी टिकट की उम्मीद नहीं थी और ना ही इस पद की। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस के शासन में राजस्थान पिछड़ गया है। उन्होंने राजस्थान की जनता को धोखा दिया है।
Bhajan Lal Sharma Oath Taking Live : शपथ ग्रहण से पहले जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे प्रेम चंद बैरवा
Bhajan Lal Sharma Oath Taking Live : राजस्थान के मनोनीत उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Bhajan Lal Sharma Oath Taking Live : जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक चुनी गई हैं दिया कुमारी
Bhajan Lal Sharma Oath Taking Live : जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक चुनी गईं दिया कुमारी और दूदू के विधायक प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
Bhajan Lal Sharma Oath Taking Live : सांगानेर से पहली बार विधायक बने हैं भजन लाल
Bhajan Lal Sharma Oath Taking Live : सांगानेर से पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा को बीते मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान मनोनीत मुख्यमंत्री घोषित किया गया।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
