SLC ने वर्ल्ड कप स्क्वाड को ले कर खुलासा किया:कहा - हसरंगा और चमीरा के चयन को खेल मंत्रालय ने किया नामंजूर; मेडिकल क्लियरेंस मांगा था
2023 वर्ल्ड कप में टीम के निराशाजनक अभियान के बाद, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने खुलासा किया है कि खेल मंत्रालय ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए वानिंदु हसरंगा और दुष्मंथा चमीरा को अपनी टीम में चुनने की अनुमति नहीं दी थी। तब हसरंगा और चमीरा चोटिल थे।
बोर्ड ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि नेशनल सिलेक्शन कमेटी ने प्लेयर्स का मेडिकल क्लियरेंस मांगा और कहा, जब तक क्लियरेंस नहीं मिल जाता वे टीम और सिलेक्टर्स को इन प्लेयर्स के चयन की अनुमती नहीं देंगे।
बोर्ड का प्लान था कि इन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत ले जाया जाएगा, और जब यह रिकवर हो जाएंगे, तब उन्हें बाद के मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया जाएगा।
चमीरा रिप्लेसमेंट के तौर पर आए
लेग स्पिनर हसरंगा को हैमस्ट्रिंग चोट लग गई जिसके लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इस बीच, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज चमीरा को पेक्टोरल चोट लग गई, जिससे वह टूर्नामेंट के लिए अनफिट हो गए और उन्हें शुरुआती टीम में शामिल नहीं किया गया। फिर भी, बाद में वे लहिरु कुमारा की जगह आए।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
