गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़े दिखे ऋतिक:कोरियन ट्राउजर पहने एयरपोर्ट पर दिखीं सबा, कैप पहने दिखे एक्टर
एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद आज यानी 24 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। कपल एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दिए। एयरपोर्ट पर सबा कोरियन पैंट पहने नजर आ रही थीं। वहीं ऋतिक हाथ में स्वेटशर्ट लिए कैप पहने दिखाई दिए।
ऋतिक से 17 साल छोटी हैं सबा
ऋतिक और सबा की डेटिंग की अफवाहें फरवरी 2022 में शुरू हुईं थीं। जब एक्टर को उनके साथ डिनर डेट पर देखा गया। बाद में सबा को कई बार ऋतिक की फैमिली के साथ देखा गया। दोनों करण जौहर के 50वें बर्थडे में भी एक साथ शामिल हुए थे। ऋतिक और सबा के बीच पूरे 17 साल का अंतर है। ऋतिक 48 साल के हैं, जबकि सबा महज 31 साल की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं।
सुजैन खान से तलाक ले चुके हैं ऋतिक
ऋतिक की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों ने 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। रेहान और रिदान दोनों सुजैन और ऋतिक के बेटे हैं। तलाक के कुछ साल बाद, सुजैन ने अर्सलान गोनी को डेट करना शुरू कर दिया था।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
