डैरेन ब्रावो ने क्रिकेट से दूरी बनाने का ऐलान किया:टीम में जगह नहीं मिलना बनी वजह; इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी
हाल के दिनों में वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए कुछ खास नहीं रहे हैं। बता दें कि दो बार की वर्ल्ड चैंपियन पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। तो वहीं हाल में ही खत्म हुए वर्ल्ड कप 2023 में भी वेस्टइंडीज टीम सीधे तौर पर जगह नहीं बना पाई।
तो वहीं अब उसके सामने साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में सीधे पर तौर जगह बनाने के लिए नए सिरे से रणनीतियां बनाने की जरूरत है। तो वहीं वर्ल्ड कप के अगले चरण का हिस्सा बनने के लिए उसी ऐड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा।
तो वहीं इस कड़ी में उसका सामना 3 दिसंबर से तीन मैचों में की वनडे सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से सामना होने वाला है। इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा हो चुकी है, शाई होप को कप्तान बनाया गया है तो अल्जारी जोसेफ को उपकप्तान।
हालांकि, सुपर 50 टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करने वाले वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज डैरेन ब्रावो (Darren Bravo) को जगह नहीं मिली है। दूसरी ओर, अब इस बात को लेकर पूर्व कैरेबियाई ऑलराउंडर और दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने डैरेन का समर्थन करते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की जमकर आलोचना की है।
डैरेन ब्रावो के समर्थन में उतरे ड्वेन ब्रावो
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की वनडे टीम की घोषणा होने के बाद ड्वेन ब्रावो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- यह बीएस (बुलशिट) कब रुकेगी। मैं अपने भाई के गैर-चयन से आश्चर्यचकित नहीं हूं। लेकिन हाल के समय में वेस्टइंडीज क्रिकेट मैनेजमेंट में हुए बदलावों के बाद मुझे थोड़ी बेहतरी की उम्मीद थी।
यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। मैं इसका कोई भी मतलब नहीं समझ पा रहा हूं। यह मेरे कुछ सवाल हैं कि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में चुने जाने का पहला मापदंड क्या है। जाहिर है कि यह केवल प्रदर्शन के आधार पर नहीं हो सकता।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
