Dark Mode
Image
Sunday, 14 June 2026
दिल्ली में कोहरा, 8 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट हुईं:चेन्नई, सिडनी समेत कई जगहों से आ रही फ्लाइट्स को एयरपोर्ट पर उतारा गया

दिल्ली में कोहरा, 8 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट हुईं:चेन्नई, सिडनी समेत कई जगहों से आ रही फ्लाइट्स को एयरपोर्ट पर उतारा गया

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से छाए बादल और बारिश के बाद दिल्ली में अब मौसम बदल गया। घना कोहरा छाने के कारण सोमवार को दिल्ली में एयर ट्रेफिक प्रभावित हो गया। इसका असर जयपुर एयरपोर्ट पर देखने को मिला। यहां चेन्नई, गोरखपुर, सिडनी समेत कई शहरों से आ रही फ्लाइट्स को उतारा गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक शाम 6 से 7:30 बजे तक 8 फ्लाइट्स को दिल्ली से जयपुर डायवर्ट किया गया।

सोमवार शाम हुई तेज हवा के साथ बारिश ने हवाई यातायात को प्रभावित किया। आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) संचालन से जुड़ी एजेंसी डायल (DIAL) के अनुसार विपरीत मौसम के कारण दिल्ली आ रही कई उड़ानों के मार्ग को परिवर्तित करना पड़ा। शाम छह बजे से आठ बजे यानी दो घंटे के बीच कुल 16 उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया।

इस दौरान कुछ देर के लिए दिल्ली का हवाई मार्ग काफी व्यस्त बन गया। आलम यह रहा कि विस्तारा की गुवाहाटी से नई दिल्ली आ रही उड़ान को हवाई मार्ग व्यस्त रहने के कारण जयपुर जाने को कहा गया। इसी तरह कोलकाता से नई दिल्ली आ रही उड़ान को लखनऊ जाने को कहा गया।

एयरलाइंस ने यात्रियों से की ये अपील

खराब मौसम के कारण विमानों के उड़ान भरने व उतरने में आ रही दिक्कत को देखते हुए सभी एयरलाइंस ने यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस के साइट पर नजर रखकर स्थिति का अपडेट लेते रहने का आग्रह किया। शाम छह से आठ बजे के बीच दिल्ली से विभिन्न गंतव्यों को जाने वाली करीब दो दर्जन उड़ानों को विलंब का सामना करना पड़ा।

कहां कितनी पहुंची फ्लाइट

डायल (दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड) के अनुसार जिन 16 उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया, उनमें 10 को जयपुर, तीन को लखनऊ, दो को अमृतसर और एक को अहमदाबाद में उतरने को कहा गया।

 
दिल्ली में कोहरा, 8 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट हुईं:चेन्नई, सिडनी समेत कई जगहों से आ रही फ्लाइट्स को एयरपोर्ट पर उतारा गया

Comment / Reply From

Vote / Poll

राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?

View Results
भाजपा
67%
कांग्रेस
0%
अन्य
33%

Cricket Live Score

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!