Dark Mode
Image
Saturday, 20 June 2026
भारत के पास पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका:आज इंडिया बन सकती है सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने वाली टीम

भारत के पास पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका:आज इंडिया बन सकती है सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने वाली टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज गुवाहाटी में पांच टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को जीतने पर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करेगी ही इसके अलावा वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लेगी। भारतीय टीम पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशल मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी।

भारत ने अब तक 211 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 135 में जीत हासिल की है। 66 में हार मिली है और 4 मैच टाई रहे हैं। 6 मैच बेनतीजा रहे। वहीं, पाकिस्तान ने 226 टी-20 इंटरनेशनल में से 135 जीते हैं। उसे 82 में हार मिली है और 3 मैच टाई रहे हैं। पाकिस्तान के 6 मैच बेनतीजा रहे हैं। यानी एक और जीत के साथ भारतीय टीम पाकिस्तान से आगे निकल जाएगी।

भारत के पास पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका:आज इंडिया बन सकती है सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने वाली टीम

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?

View Results
भाजपा
67%
कांग्रेस
0%
अन्य
33%

Cricket Live Score

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!