राजस्थान में भाजपा को बहुमत:गहलोत बोले- काम करने के बावजूद हारे, वसुंधरा ने कहा- मोदी की गारंटी की जीत; 3 सांसद, 17 मंत्री हारे
Rajasthan Election Results 2023 Live Updates: राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद रविवार 3 दिसंबर को वोटों की गिनती की गई और शाम होते होते चुनाव परिणामों की तस्वीर साफ हो गई. राज्य में बीजेपी बहुमत हासिल करने में कामयाब हो गई है. राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर ढोल नगाड़ों की ताल पर नाचते दिख रहे हैं.
बता दें कि राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर कुल 1862 उम्मीदवार ने चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई थी. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई थी. पहले सभी सेंटरों पर बैलेट पेपर (डाक मतपत्र) की गिनती की गई और फिर 8.30 बजे से ईवीएम के जरिए डाले गए वोटों की गिनती हुई.
15.00 जनता की जीत जिसने कांग्रेस को नकार कर बीजेपी को अपनाया : वसुंधरा राजे
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा, "राजस्थान की यह जो शानदार जीत है, यह प्रधानमंत्री मोदी जिनका मंत्र था- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, यह उसकी जीत है। उनकी दी हुई गारंटी की जीत है, यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की जीत है और यह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है...यह जीत जनता की है जिसने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को अपनाने का काम किया है..."
14.50 PM निर्णायक बढ़त से आगे चल रहीं वसुंधरा राजे
पूर्व सीएम और झालरापाटन से बीजेपी उम्मीदवार वसुंधरा राजे ने जीत हासिल की है.
14.45 PM जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों और विश्वास को जाता है : राज्यवर्धन राठौड़
बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, "...इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों और विश्वास को जाता है. उसी का आशीर्वाद है कि बीजेपी को ऐसी प्रचंड जीत मिल रही है. इसे मैं अपना सौभाग्य मानता हूं कि अभी तक हम नीति बनाते थे और फंड भेजते थे. अब हमें विधायक बनकर नीतियों को निष्पादित करने का भी मौका मिलेगा."
14.41 PM राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
