विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन 9 दिसंबर को:पिछली बार मंधाना थी सबसे महंगी खिलाड़ी; गुजरात के पास सबसे ज्यादा ₹5.95 करोड़ का पर्स
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन 9 दिसंबर को मुंबई में होगा। इसकी सभी 5 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट भी जारी कर दी है। BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शुक्रवार, 24 नवंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। मार्च 2023 में टूर्नामेंट का पहला एडिशन खेला गया था।
गुजरात जायंट्स ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स (5.95 करोड़ रुपए) के साथ उतरेगा, जबकि मुंबई इंडियंस के पास पांच फ्रेंचाइजी के बीच सबसे छोटा पर्स (2.1 करोड़ रुपए) होगा।
पिछले सीजन में मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी थीं
पहले सीजन के ऑक्शन में स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी बनी थीं। उन्हें 3.4 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया था। उनके अलावा एश्ले गार्डनर, नेट साइवर-ब्रंट और बेथ मूनी शामिल थीं, जिन्हें सबसे ज्यादा बोली लगा कर टीम में शामिल किया गया था।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Vote / Poll
राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार?
Cricket Live Score
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
